प्रयागराज, जुलाई 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शहर के जार्जटाउन और आसपास के क्षेत्रों में बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। प्रदेश के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल ने जार्जटाउन क्षेत्र में आधुनिक पंपिंग स्टेशन के निर्माण को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम के मुख्य अभियंता दिनेश कुमार सचान ने बताया कि पंपिंग स्टेशन निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे अब सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। मुख्य सचिव के साथ सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में 40 एमएलडी क्षमता का पंपिंग स्टेशन बनाने की स्वीकृति मिली। पंपिंग स्टेशन बनने के बाद जार्जटाउन, एलआईसी कॉलोनी, लिडिल रोड, छीतपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में वर्षा के दौरान जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होगी।मुख्य यह भी पढ़ें- ...