प्रयागराज, नवम्बर 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज। त्योहार में यातायात पुलिस के तमाम दावों के बावजूद शहर में जाम की समस्या कम नहीं हो रही है। कई इलाकों में गुरुवार को भी दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। खासकर सिविल लाइंस, जानसेनगंज, कर्नलगंज, तेलियरगंज, धूमनगंज समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर जाम की वजह से वाहनों को रेंगते हुए निकलना पड़ा। हालत यह रही कि लोगों को दस मिनट की दूरी तय करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर में सड़कों पर वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए कई प्रमुख चौराहे पर सिग्नल लाइट बंद करनी पड़ी। इन जगहों पर यातायात और सिविल पुलिस जवानों को तैनात कर यातायात बहाल करने की कोशिश की गई। यह भी पढ़ें- Faridabad News: ट्रैफिक संभालने के लिए पुलिस को मिला अतिरिक्त बल, फिर भी बाजारों में जाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...