प्रयागराज, अगस्त 11 -- Prayagraj News: सिविल लाइंस व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को एसीपी सिविल लाइंस विद्युत गोयल से मुलाकात कर क्षेत्र की पार्किंग, अतिक्रमण और जाम समेत यातायात संबंधी समस्याओं को उठाया। प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील खरबंदा ने की। इस दौरान महामंत्री शिव शंकर सिंह, शेख डाबर वकील, अनिल सुनेजा पप्पन, राजकमल जायसवाल, मेघराज यादव, अंकित केसरवानी, हरीश बख्शी, सर्वेश पाल और सिकंदर अली समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...