प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- Prayagraj News: प्रगतिशील लेखक संघ के बैनर तले अशोक नगर स्थित बृजहरि अपार्टमेंट में रविवार को कहानी पाठ एवं परिचर्चा हुई। युवा कवि-कहानीकार सुनील कुमार ने अपनी कहानी 'पत्तल' का पाठ किया। वक्ताओं ने परिचर्चा की। प्रगतिशील लेखक संघ की सचिव संध्या नवोदिता ने वक्ताओं का परिचय कराया और अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कथाकार अनीता गोपेश ने कहा कि बहुत समय बाद आंचलिकता पर आधारित कहानी सुनने को मिली है। कहानीकार ने अपनी 'विशफुल थिंकिंग' को यथार्थ में बदलने का प्रयास किया है। कहानी में इतनी दृश्यात्मकता है कि इस पर नाटक भी हो सकता है। आलोचक एवं कथाकार राकेश बिहारी ने कहा कि कहानी यथार्थ, स्वप्न और तर्जे-बयां का सम्मिलित रूप होती है। कहानी को कहानी बनाने वाले तत्व केवल उसके कथ्य में नहीं, बल्कि उसकी ...