प्रयागराज, सितम्बर 8 -- Prayagraj News: झूंसी। आवास विकास कॉलोनी योजना-3 के सेक्टर-3 में मंगलवार सुबह जल निगम की मेन पाइप लाइन फटने से करीब 1500 घरों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। पार्षद कोहना अनिल यादव धुन्नू ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि कॉलोनी के घरों में पानी नहीं आ रहा है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि तिरंगा चौराहे से छतनाग जाने वाली सड़क पर जल निगम की मेन पाइप लाइन फट गई है। उन्होंने तत्काल ट्यूबवेल पहुंचकर पानी की सप्लाई बंद कराई। पाइप लाइन टूटने से सेक्टर 3 व सेक्टर 4 में सुबह करीब 1500 घरों में पानी नहीं पहुंच सका। सेक्टर चार निवासी अजय सिंह ने बताया की इससे लोगों को दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद जल निगम की टीम ने पाइपलाइन की मरम्मत कर सप्लाई बहाल की जिसके बाद शाम को लोगों के घरों में पानी पहुंच सका। ...