Prayagraj News: जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर एलएंडटी को चेतावनी
प्रयागराज, नवम्बर 27 -- Prayagraj News: जल जीवन मिशन के कार्यों में लगातार समीक्षा के बावजूद अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कार्यदायी संस्था एलएंडटी को सख्त चेतावनी दी है। शुक्रवार को एनआईसी कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति हो रही है और जहां ओवरहेड टैंक (ओएचटी) का निर्माण अभी बाकी है, उनका जिलास्तरीय अधिकारियों से सत्यापन कराया जाए। साथ ही संबंधित कार्यों की कार्ययोजना लेकर पर्याप्त श्रमिक लगाने की व्यवस्था की जाए। गजा इंजीनियरिंग को दिसंबर तक 100 प्रतिशत इंटेक वेल का निर्माण पूरा करने और डब्ल्यूटीपी का काम विद्युत कार्यों सहित 10 जनवरी तक पूरा करने के नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.