प्रयागराज, सितम्बर 2 -- Prayagraj News: सलोरी से हेतापट्टी को जोड़ने वाले प्रस्तावित पुल के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। बुधवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सलोरी पहुंचकर प्रस्तावित पुल के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से अब तक किए गए काम के बारे में जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिया कि जलस्तर उतरते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी न हो और सभी तैयारियां पहले से पूरी रखी जाएं, ताकि जलस्तर सामान्य होते ही काम शुरू किया जा सके। प्रस्तावित पुल के बनने से शिवकुटी और तेलियरगंज क्षेत्र के लोगों को हेतापट्टी जाने के लिए सीधा और सुविधाजनक मार्ग मिल सकेगा। इससे इन क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में राहत मिलने के साथ शहर की यातायात व्यवस्था पर भी सकारात्मक असर पड़े...