Prayagraj News: जलभराव से यातायात हो जाता है 'चोक'
प्रयागराज, अगस्त 6 -- Prayagraj News: लगभग हर बार बरसात में शहरवासियों के लिए मुसीबत खड़ी होती है। जलभराव होते ही शहर की यातायात व्यवस्था भी चरमरा जाती है। प्रमुख सड़कें जाम के शिकंजे में फंस जाती हैं और हजारों लोग घंटों तक सड़क पर फंसे रहते हैं। सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों की रफ्तार स्वतः थम जाती है। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ती है। कई बाइक और स्कूटर बीच रास्ते में बंद हो जाते हैं, जिससे जाम और लंबा होता चला जाता है। लोग मजबूरी में जलमग्न सड़कों से गुजरने के बजाय वैकल्पिक रास्तों की तलाश करते हैं, लेकिन वहां भी वाहनों का दबाव बढ़ने से हालात बिगड़ जाते हैं। बारिश के दौरान जार्जटाउन का मुख्य मार्ग, टैगोर टाउन, रामबाग, रामभवन चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा और निरंजन डॉट पुल के नीचे सबसे भयावह स्थिति देखने को मिलत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.