प्रयागराज, अगस्त 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने 24 घंटे का ऑपरेशन शुरू करते हुए 100 कर्मचारियों को काम पर लगाया है। नगर आयुक्त साई तेजा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जलभराव वाले रिहायशी इलाकों में सूचना मिलते ही तत्काल जलनिकासी कराएं। अतिरिक्त मजदूर कल्वर्ट, पुलिया और नालों में जमा फ्लोटिंग मटेरियल, मिट्टी और शिल्ट हटाएंगे। नगर आयुक्त ने सीएसपी कैंपस, सीएमपी कॉलेज के पास नाला, लिडिल रोड, एएन झा मार्ग, रौजा मस्जिद चौराहा, सीवाई चिंतामणि रोड, लाउदर रोड और संगम पेट्रोल चौराहा समेत कई स्थानों का निरीक्षण किया। सीएमपी कॉलेज परिसर में जलभराव की शिकायत पर आउटलेट खोलने के निर्देश दिए गए, जिससे पानी निकलना शुरू हो गया। जोन-6 ट्रांसपोर्टनगर और जोन-5 नैनी में अतिरिक्त पंपों से निका...