Prayagraj News: जलभराव से पार्षदों का फूटा गुस्सा, नगर आयुक्त कार्यालय में धरना
प्रयागराज, अगस्त 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शहर में जलभराव की समस्या को लेकर मंगलवार को पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा। करीब आधा दर्जन पार्षदों ने नगर आयुक्त कार्यालय में धरना देकर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाए। पार्षदों ने आरोप लगाया कि नालों की सफाई में लापरवाही बरती गई, जिसके चलते बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को पार्षद नारेबाजी करते हुए नगर आयुक्त कार्यालय में घुसे और धरने पर बैठ गए। पार्षदों का कहना था कि बार-बार शिकायतों के बावजूद नालों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। पार्षदों ने जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल जल निकासी कराने और नाला सफाई व्यवस्था की जांच की मांग की। धरने और नारेबाजी से नगर निगम परिसर में काफी देर तक गहमागहमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.