Prayagraj News: जलभराव से करेली के कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित
प्रयागराज, अगस्त 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज। लगातार बारिश के कारण जलभराव और तकनीकी खराबी से बुधवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। करेली के कई मोहल्लों में नालों और गलियों में पानी भरने से सुरक्षा के मद्देनजर फीडर बंद करने पड़े, जबकि सुबह बक्शी बांध उपकेंद्र में तेज धमाका होने से भी आपूर्ति ठप हो गई। करेली के मक्का मस्जिद क्षेत्र में सुबह 9:20 बजे नाले में पानी भर जाने के कारण संबंधित फीडर बंद कर दिया गया। इसके बाद गौस नगर में सुबह 9:50 बजे नेता गली और मदीना कॉलोनी में जलभराव होने पर बिजली आपूर्ति रोकनी पड़ी। वहीं राजू हलवाई वाली गली में भी पानी भर जाने से एहतियातन फीडर बंद रखा गया, जिससे आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।उधर, यह भी पढ़ें- Prayagraj News: बारिश के बीच खंभे में उतरा करंट, गाय की मौत बुध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.