Prayagraj News: जलभराव पर 14 इंजीनियरों का दो महीने से वेतन रोका
प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज। अगस्त में लगातार बारिश के दौरान शहर में हुए जलभराव के लिए जिम्मेदार माने जा रहे नगर निगम के मुख्य अभियंता समेत 14 इंजीनियरों का वेतन रोक दिया गया है। मुख्य अभियंता की ओर से स्थानीय स्तर पर की गई इस कार्रवाई के बाद विभाग में हलचल बढ़ गई है। दो महीने से वेतन रोके जाने से नाराज इंजीनियर अब कार्य बहिष्कार करने की तैयारी कर रहे हैं। शहर के कई इलाकों में बारिश के दौरान जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। जल निकासी व्यवस्था में खामियों को लेकर जिम्मेदारी तय किए जाने की प्रक्रिया शुरू हुई। इसी क्रम में मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने सबसे पहले नगर निगम के मुख्य अभियंता दिनेश कुमार सचान का वेतन रोका। इसके बाद मुख्य अभियंता ने नगर निगम के सिविल के सभी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.