प्रयागराज, अगस्त 18 -- Prayagraj News: बारिश से गोहरी वार्ड के फुलवरिया मोहनगंज मोहल्ला जलमग्न हो गया। बस्ती में पानी भरने से कई मकान गिर गए। दर्जनभर मकानों में पानी भर गया। बस्ती के पानी की निकासी न होने से गुस्साए लोगों ने मंगलवार को शांतिपुरम से सोरांव जाने वाली सड़क पर बल्ली, टेबल रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने जाम नहीं खोला। कई घंटों के बाद नगर निगम और राजस्व विभाग के लोगों ने मशीन लगवाकर पानी बाहर निकलवाया, तब जाकर लोग सड़क से हटे और यातायात सुचारु हो सका। यह भी पढ़ें- Gangapar News: पूरा गांव जलमन्न होने पर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम बस्ती के लोगों का आरोप है कि मोहल्ला नगर निगम से कई सालों से जुड़ा हुआ है। नगर निगम लोगों से कई सारे टैक्स ...