Prayagraj News: जलभराव पर प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी
प्रयागराज, अगस्त 17 -- Prayagraj News: मुंडेरा, मीरा पट्टी, हरवारा, गौस नगर, करेली समेत शहर के कई मोहल्लों में जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने सोमवार को पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। महिलाओं और बच्चों समेत पहुंचे मोहल्लेवासियों ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर नाराजगी जताई। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा के स्थानीय नेताओं मयंक यादव, तारिक सईद अज्जू, प्रमोद यादव उर्फ बच्चा, लाल चंद्र कुशवाहा और विनय यादव ने किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि रविवार रात हुई तेज बारिश के बाद कई घरों में पानी भर गया। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के पानी के साथ सीवर का पानी भी घरों में घुस गया। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। इस दौरान नगर आयुक्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.