Prayagraj News: जलभराव के लिए जिम्मेदार अफसरों पर होगी कार्रवाई : केशव
प्रयागराज, अगस्त 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि शहर में जलभराव के लिए जिम्मेदार अफसरों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसके लिए जांच के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को जलभराव की समस्या पर जिला प्रशासन, नगर निगम, विकास प्राधिकरण और संबंधित विभाग के अफसरों के साथ बैठक के बाद डिप्टी सीएम ने मीडिया से कहा कि भविष्य में शहर में इस तरह के जलजमाव की स्थिति न हो, इसके स्थायी समाधान के लिए फूलप्रूफ कार्ययोजना बनाकर उसके अनुरूप गुणवत्ता के साथ कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के कार्यों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कमियों को ठीक कराने के भी निर्देश दिए हैं।
जलभराव के समाधान की कार्ययोजना डिप्टी सीएम ने कहा कि कार्ययोजना बनाते समय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.