Prayagraj News: जर्जर पोल की 'मरहम-पट्टी'
प्रयागराज, सितम्बर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मेडिकल चौराहे पर लगा जर्जर बिजली का पोल गुरुवार को शाम को अचानक गिरकर पेड़ पर जा टिका। इससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। पोल गिरने के बाद बिजली विभाग की नींद खुली और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत शुरू की। हालांकि, जर्जर पोल को बदलने के बजाय उसमें लोहे की रॉड लगाकर पोल की 'मरहम-पट्टी'कर उसे खड़ा कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पोल पहले से ही जर्जर हालत में था। समय रहते इसे नहीं बदला गया, जिससे गुरुवार को हादसा होते- होते टल गया। पोल की मरम्मत के दौरान कुछ समय के लिए मेडिकल चौराहे पर जाम लग गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने जर्जर बिजली के पोलों की समय रहते जांच कर उन्हें बदलने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.