Prayagraj News: जय लंकेश, जय लंकेश... की गूंज के बीच निकले दशानन
प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- Prayagraj News: श्री कटरा रामलीला कमेटी की ओर से मंगलवार को भव्यता के साथ दशानन रावण की शोभायात्रा निकाली गई। मुनि भरद्वाज आश्रम में कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्त 'कक्कू भइया' व महामंत्री उमेश चंद्र केसरवानी की अगुवाई में अन्य पदाधिकारियों ने विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दशानन का पूजन-अर्चन कर उनकी आरती उतारी। इस दौरान आश्रम परिसर में जय लंकेश, जय लंकेश... का उद्घोष किया गया। फिर चांदी की चौकी पर दशानन को विराजमान कर पीछे की चौकियों पर महारानी मंदोदरी व परिजनों को आसीन कराया गया। शोभायात्रा आश्रम से प्रारंभ होकर कर्नलगंज चौराहा, नेतराम चौराहा व कचहरी से होते हुए वापस नेतराम चौराहा व मनमोहन चौराहा होते हुए देर रात कमेटी के राम वाटिका स्थित परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में ढोल-ताशे के साथ जबलपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.