Prayagraj News: जमीन मिली, ट्रीटमेंट प्लांट नहीं, अधर में करोड़ों का निवेश
प्रयागराज, सितम्बर 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सरस्वती हाईटेक सिटी में जमीन मिलने के बाद भी छोटे उद्यमियों के कारखाने शुरू नहीं हो पा रहे हैं। इसकी वजह औद्योगिक क्षेत्र में अब तक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की सुविधा शुरू नहीं होना है। उद्यमियों का कहना है कि कारखाना शुरू होने के बाद निकलने वाले गंदे पानी का निस्तारण कैसे होगा, इसका इंतजाम ही नहीं है। ऐसे में करोड़ों रुपये निवेश करने के बावजूद उत्पादन शुरू करना मुश्किल हो रहा है।उद्यमी इंदर मध्यान ने सरस्वती हाईटेक सिटी में मिठाई बनाने का कारखाना लगाने के लिए करोड़ों रुपये का निवेश किया है। उनका कहना है कि कारखाना तैयार करना है, लेकिन ट्रीटमेंट प्लांट की सुविधा नहीं होने से वह इसे शुरू नहीं कर पा रहे हैं। मिठाई बनाने के दौरान निकलने वाले गंदे पानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.