Prayagraj News: जमीन के विवाद में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या
प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में मुख्यमंत्री के आगमन से चंद घंटे पहले सलोरी में गुरुवार सुबह जमीन के विवाद में अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि भाजपा से जुड़े अपर शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र नाथ मिश्र ने अपने परिवार व साथियों के साथ मिलकर सतीश के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और फिर पुलिस के सामने की रिवॉल्वर से गोली मार दी। जिसके बाद सतीश चंद्र के आक्रोशित परिजनों और अधिवक्ताओं ने एसआरएन अस्पताल के बाहर शव रखकर करीब तीन घंटे तक हंगामा किया। डीसीपी नगर के आश्वासन और तीन आरोपितों को हिरासत में लेने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा सका। उधर, मारपीट में चोट लगने से मुख्य आरोपित देवेंद्र नाथ मिश्र को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- भाजपा नेता और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.