Prayagraj News: जमीन की गलत पैमाइश से नाराज युवक पानी की टंकी पर चढ़ा
प्रयागराज, अगस्त 16 -- Prayagraj News: अल्लापुर स्थित हैजा अस्पताल के पास रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब खीरी थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक पांनी की टंकी पर चढ़ गया और छलांग लगाने की धमकी देने लगा। उसका आरोप था कि जमीन की पैमाइश में गड़बड़ी की गई। चकबंदी में लगे अधिकारियों ने मांग नहीं पूरी करने पर उसकी करीब दो बीघा जमीन गलत तरीके से नाले की ओर नाप दी। उसका आरोप है कि शिकायत के बावजूद अधिकारी उसकी समस्या नहीं सुन रहे हैं। खीरी थाना क्षेत्र के धरेहठा गांव निवासी संतोष पाल का बेटा पप्पू पाल अल्लापुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। रविवार दोपहर करीब एक बजे वह पानी की टंकी पर चढ़ गया। आसपास के लोगों ने उसे टंकी पर चढ़ा देखा तो जॉर्जटाउन पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में कार्यकारी थाना प्रभारी बब्बन राम पुलिसबल और फायर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.