प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जमीन का अधिग्रहण आज किया जा रहा है, लेकिन किसानों को मुआवजा वर्षों पुराने सर्किल रेट के हिसाब से दिया जा रहा है। इससे किसानों को उनकी जमीन का वास्तविक मूल्य नहीं मिल पा रहा है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सोमवार को मुंडेरा मंडी में आयोजित किसान क्रांति महापंचायत में भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं के नाम पर किसानों की जमीन ली जा रही है, लेकिन उनके हितों की अनदेखी हो रही है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: सोमवार को राकेश टिकैत की किसान महापंचायत भूमि अधिग्रहण पर टिकैत ने सरकार को घेरा टिकैत ने कहा कि विंध्य एक्सप्रेसवे, रिंग रोड और एयरोसिटी जैसी परियोजनाओं से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए...