Prayagraj News: जबरन घुसने से रोकने पर बाउंसर से मारपीट
प्रयागराज, नवम्बर 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। सिविल लाइंस स्थित एक बार में जबरन घुसने से रोकने पर युवकों ने बाउंसर पर हमला कर दिया। आरोप है कि एक युवक ने बीयर मग से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। पुलिस ने चार नामजद और करीब इतने ही अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सिविल लाइंस के साउथ रोड निवासी कृष्णकांत द्विवेदी बार में बाउंसर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 31 अक्तूबर की रात करीब साढ़े दस बजे देवांश वर्मा, विश्वजीत, पुजेश सिंह और अभिषेक ठाकुर अपने दोस्तों के साथ जबरन धक्का-मुक्की करते हुए बार में घुसने लगे। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक युवक ने भारी बीयर मग से उसके सिर पर वार कर दिया। हमलावर पुलिस के पहुंचने से पहले धमकी देते हुए भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.