Prayagraj News: जन्माष्टमी से पहले निकली प्रभात फेरी, भजनों पर थिरके श्रद्धालु
प्रयागराज, सितम्बर 3 -- Prayagraj News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नैनी स्टेशन रोड स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। डीजे और भांगड़ा की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरकते नजर आए। यात्रा श्रीराम जानकी मंदिर से शुरू होकर नैनी बाजार, शंकर ढाल, मेवालाल बगिया चौराहा और हनुमान नगर होते हुए मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान श्रद्धालु 'हरे कृष्णा, कृष्णा' के जयघोष करते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में मंदिर प्रबंधक व आयोजक त्रिभुवन नाथ चौरसिया, पुजारी नंदू महाराज, शंकु चौरसिया, मंकू चौरसिया, अजय, जीतू, सोनू, मनोज चौरसिया, संजय राठौर, राजेश जायसवाल चाचू, डॉ. मोनू केसरवानी, लखन लाल, गप्पू और वरुण केशरवानी सहित सैकड़ों श्रद्धालु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.