प्रयागराज, जुलाई 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। पत्रिका चौराहा स्थित एक कैफे के बाहर जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवक के साथ मारपीट-लूटपाट और फायरिंग का मामला सामने आया है। लूकरगंज निवासी आदित्य राय ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मंगलवार रात वह अपने मित्र के साथ चौराहे के पास खड़ी अपनी गाड़ी लेने पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद अदनान खान और उसके करीब आधा दर्जन साथियों ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर अदनान ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाई, जो मिस हो गई। इसके बाद उसके एक साथी ने तमंचे से फायर किया, जिसकी गोली उसके बगल से निकल गई। आरोपियों ने लात-घूंसों और असलहे की बट से पीटा। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी अंगूठी और जेब में रखे करीब चौदह सौ रुपये भी लूट लिए। बीचबचाव करने पहुंचे उसके मित्र राहुल सिंह क...