Prayagraj News: जनसुनवाई में 13 समस्याओं का मौके पर निस्तारण
प्रयागराज, अगस्त 9 -- Prayagraj News: फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने रविवार को अपने आवास पर क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों व शहरवासियों ने बिजली, पानी, सड़क, पेंशन तथा राजस्व विभाग से जुड़ी अपनी-अपनी समस्याएं बताईं। विधायक दीपक पटेल ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर निस्तारण के निर्देश दिए। 13 समस्याओं का विधायक ने मौके पर ही निस्तारण कराया। विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया कि विधायक दीपक पटेल ने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.