Prayagraj News: जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना प्राथमिकता : देवेंद्र प्रताप सिंह
प्रयागराज, अक्टूबर 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज। नव नियुक्त अपर नगर आयुक्त देवेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को नगर निगम में कार्यभार ग्रहण कर लिया। मूल रूप से कानपुर के निवासी सिंह इससे पहले उन्नाव में एआरओ और एसडीएम न्यायिक, सफीपुर के पद पर तैनात रहे हैं। इससे पहले नगर पंचायत भी कार्य कर चुके अपर नगर आयुक्त ने कहा कि जनता की भावनाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। वर्ष 1996 में सेवा शुरू करने वाले सिंह नायब तहसीलदार और तहसीलदार के पद पर भी रहे। वर्ष 2019 में पदोन्नति के बाद एसडीएम बने। उनकी तैनाती फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, कानपुर विकास प्राधिकरण, यूपीएसआईडीसी, फतेहपुर, अयोध्या और उन्नाव में रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.