Prayagraj News: जनता अपनी सरकार नहीं, सरकार चुन रही अपनी जनता: संजीव
प्रयागराज, अक्टूबर 17 -- Prayagraj News: कथाकार दूधनाथ सिंह को उनकी जयंती पर शुक्रवार को भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर हिन्दुस्तानी एकेडमी के सभागार में आयोजित स्मृति व्याख्यान में वक्ताओं ने 'हमारा समय और आंबेडकर' विषय पर विचार व्यक्त किए। साथ ही दूधनाथ सिंह के बहुआयामी व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। मुख्य वक्ता आलोचक संजीव कुमार ने कहा कि हमारे समय का विद्रुप यह है कि जनता अपनी सरकार नहीं चुन रही बल्कि सरकार अपनी जनता चुन रही है। हालांकि आंबेडकर ने कहा था राजनीति में व्यक्ति पूजा तानाशाही का मार्ग प्रशस्त करती है। लेकिन आज समय सामाजिक कष्टों का निवारण अंबेडकर के आर्थिक लोकतंत्र के विचार में है,जहां सामाजिक और आर्थिक बराबरी की परिकल्पना है। अध्यक्षीय संबोधन में अनीता भारती ने कहा कि जाति को अलग करके आंबेडकर के विचारों को नहीं स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.