प्रयागराज, अक्टूबर 13 -- Prayagraj News: जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत मंगलवार को झलवा स्थित शम्भूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में फील्ड ट्रेनरों के दूसरे बैच के प्रशिक्षण का दूसरा दिन सम्पन्न हुआ। मास्टर ट्रेनरों ने फील्ड ट्रेनरों को जनगणना की कार्यप्रणाली, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारियों, जनगणना संबंधी प्रपत्रों के संधारण तथा डिजिटल माध्यम से आंकड़े जुटाने और उनकी प्रविष्टि करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। एडीएम एफआर एवं जिला जनगणना अधिकारी विनीता सिंह ने प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर प्रशिक्षणार्थियों के साथ संवाद किया। यह भी पढ़ें- Shamli News: जनगणना-2027- फील्ड ट्रेनर्स को प्रश्नावली और डिजिटल ऐप का प्रशिक्षण दिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...