प्रयागराज, नवम्बर 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। हाईकोर्ट के एक न्यायमूर्ति की सरकारी गाड़ी का रास्ता रोकने और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना रविवार दोपहर फाफामऊ पुल पर हुई। आरोप है कि कार सवार युवक ने पहले जज की गाड़ी के आगे लेटकर रास्ता रोका और फिर सुरक्षाकर्मियों के साथ गालीगलौज व मारपीट की। बाद में न्यायमूर्ति की गाड़ी का पीछा भी किया। चालक की तहरीर पर शिवकुटी थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।जज के चालक राधेकृष्ण मिश्र की तहरीर के मुताबिक, एक नवंबर को न्यायमूर्ति लखनऊ से शहर आ रहे थे। दोपहर करीब सवा एक बजे फाफामऊ पुल पर पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उनकी सरकारी गाड़ी में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Agra News: जनपद समाचार - आगरा 3-11-2026 टक्कर के बाद गाड़ी रुकते ही पीछे से आई कार से...