प्रयागराज, जुलाई 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों और बेरोजगार युवाओं के समर्थन में सोमवार को इलाहाबाद नागरिक समाज ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क से नेताजी सुभाषचंद्र बोस चौराहा, सिविल लाइंस तक विरोध मार्च निकाला गया। मार्च में छात्र, शोधार्थी, बेरोजगार युवा, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता, मजदूर नेता, बुद्धिजीवियों एवं वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सुभाष चौराहा पहुंचकर मार्च सभा में तब्दील हो गया। यह भी पढ़ें- Gridih News: जंतर-मंतर आंदोलन के समर्थन में गिरिडीह में प्रतिवाद मार्चसभा में वक्ताओं की राय सभा में वक्ताओं ने जंतर-मंतर प्रदर्शन कर रहे छात्र और बेरोजगार पर लाठीचार्ज तथा आंसू गैस छोड़ने की निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण आंदोलन का सम्मान हो...