प्रयागराज, अक्टूबर 30 -- Prayagraj News: रेल यात्रियों के लिए शनिवार 31 अक्तूबर का दिन खास होने जा रहा है। एक ही दिन शहर को दो नई ट्रेनों की सौगात मिलेगी। प्रयागराज जंक्शन पर उत्तर भारत की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत समारोह होगा, जबकि प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर नई मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। दोनों स्टेशनों पर आयोजित होने वाले समारोह में प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रयागराज जंक्शन पर वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदेभारत स्लीपर उद्घाटन स्पेशल शाम छह बजे पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: आज सेंट्रल पर स्पेशल बनकर आएगी स्लीपर वंदेभारत इस मौके पर आयोजित समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौ...