Prayagraj News: जंक्शन पर ट्रेनों में शुरू हुई कोच-टू-कोच कचरा कलेक्शन
प्रयागराज, अक्टूबर 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेनों के सभी कोचों से कचरा एकत्र करने की व्यवस्था शुरू की गई है। विशेष अभियान 6.0 के तहत प्रायोगिक तौर पर कुछ प्रमुख ट्रेनों में स्वच्छता मित्र पहियों वाले डस्टबिन लेकर कोच-टू-कोच पहुंच रहे हैं। इससे यात्री खिड़कियों से प्लेटफॉर्म पर कचरा नहीं फेंकेंगे। रेलवे ने स्टेशन पर कचरे को चार श्रेणियों सूखा, गीला, सेनेटरी और घरेलू हानिकारक कचरे में अलग करने की व्यवस्था भी लागू की है। शुरुआती परिणाम सकारात्मक मिलने के बाद इसे सभी ट्रेनों और प्लेटफॉर्मों तक विस्तार देने की योजना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.