Prayagraj News: छेड़खानी के विरोध में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग
प्रयागराज, जुलाई 28 -- Prayagraj News: हनुमानगंज। सरायइनायत थानाक्षेत्र में एक किशोरी के साथ छेड़खानी की गई। विरोध करने पर किशोरी सहित उसकी मां और भाई की पिटाई की गई। आरोप है कि दहशत पैदा करने के लिए तमंचा से फायर भी किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। बताया गया कि 16 वर्षीय किशोरी पांच दिन पहले शाम के समय घर से बाहर खेतों की ओर जा रही थी। रास्ते में पड़ोसी युवक ने उसे धक्का दे दिया और किशोरी के विरोध करने पर युवक ने उसकी पिटाई कर दी। सोमवार को आरोपी युवक के भाई ने किशोरी की मां व भाई के साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बहन से छेड़खानी कर भाई को लाठी से पीटा आरोप है कि किशोरी के पिता पर भी तमंचा से फायर किया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.