Prayagraj News: छिवकी स्टेशन पर बिछड़ी महिला को पति से मिलाया
प्रयागराज, अक्टूबर 23 -- Prayagraj News: छिवकी स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन डिग्निटी के तहत बिछड़ी महिला को उसके पति से मिलाया। शुक्रवार को हेल्पलाइन पर महिला के स्टेशन पर छूट जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद आरपीएफ ने तलाश शुरू की और महिला प्लेटफॉर्म नंबर चार पर बेंच पर बैठी मिलीं। पता चला कि महिला रामकली देवी अपने पति शिबू रावत के साथ ट्रेन संख्या 19484 से समस्तीपुर से चित्रकूट जा रही थीं। छिवकी स्टेशन पर पति पानी लेने उतरे थे। इसी दौरान रामकली देवी भी ट्रेन से उतर गईं, लेकिन पति ट्रेन में चढ़ गए और महिला स्टेशन पर रह गईं। आरपीएफ कर्मी महिला को सीसीटीवी कक्ष में ले गए और परिजनों को सूचना दी। पति शिबू रावत के पहुंचने पर पहचान की और रामकली को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.