प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। छिवकी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सोमवार को एक युवक को 11 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास नैनी निवासी शंशाक जायसवाल को गिरफ्तार किया गया। उसके बैग से विभिन्न कंपनियों की अंग्रेजी शराब मिली। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...