प्रयागराज, नवम्बर 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज। त्योहार पर यात्रियों की भीड़ देखते हुए रेलवे सात एक तरफा पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इनमें अहमदाबाद-छपरा, बरौनी-बेंगलुरु, मधुबनी-उधना, दरभंगा-मैसूरु, जयनगर-उधना, सहरसा-एलटीटी और रक्सौल-एलटीटी ट्रेनें शामिल हैं। ये सभी प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर रुकेंगी। अहमदाबाद-छपरा स्पेशल प्रयागराज जंक्शन से भी गुजरेगी। इन ट्रेनों का संचालन 14 से 21 नवंबर के बीच अलग-अलग तारीखों में होगा। इससे बिहार से मुंबई, गुजरात और दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...