प्रयागराज, अक्टूबर 9 -- Prayagraj News: छिवकी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह जीआरपी के सिपाहियों और एक टीटीई से विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि सिपाहियों पर पीटने और कपड़ा फाड़ने का आरोप लगाकर टीटीई वहीं धरने पर बैठ गए। हंगामा होने पर इस प्रकरण में दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। छिवकी स्टेशन पर टीटीई अशोक कुशवाहा सुबह आठ बजे साबरमती आसनसोल स्पेशल ट्रेन से उतरे यात्रियों का टिकट चेक कर रहे थे। इस दौरान जीआरपी के दो सिपाही जिसमें एक बिना वर्दी के भी यात्रियों का टिकट चेक कर रहा था। यह देखकर टीटीई ने विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर सिपाहियों ने उनकी पिटाई कर दी। जीआरपी चौकी में ले जाकर बैठा दिए। जब इस बात की जानकारी विभाग के अन्य कर्मचारियों को हुई तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। करीब 11 बजे टीटीई जीआरपी चौकी के स...