Prayagraj News: छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार, चार मोबाइल बरामद
प्रयागराज, अक्टूबर 8 -- Prayagraj News: कर्नलगंज पुलिस ने छिनैती के मामले में वांछित दो आरोपितों को गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर अयोध्या हॉस्टल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त अभय राज उर्फ राजा निवासी नवघरवा, ओम गायत्री नगर, चांदपुर सलोरी और शहीद निवासी पलिंदा, थाना रक्सा, झांसी, हाल पता तिनकुनिया चौराहा, छोटा हनुमान मंदिर के पास, दारागंज हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चार एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, अभय राज उर्फ राजा के खिलाफ दारागंज, जार्जटाउन, नवाबगंज, सिविल लाइंस और कर्नलगंज थानों में चोरी, चोरी का माल रखने और संबंधित धाराओं में पहले से सात मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.