Prayagraj News: छापेमारी में 10 हजार घनमीटर बालू जब्त
प्रयागराज, जुलाई 11 -- Prayagraj News: अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश के क्रम में शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई। राजस्व, खनन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने तहसील बारा के यमुना के तटीय राजस्व ग्रामों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध रूप से 10 हजार 536 घनमीटर भंडारित बालू बरामद की है। जिसे जब्त कर लिया गया। कंजासा उपरहार में सबसे ज्यादा 13 अवैध ढेर मिले, नौढ़िया उपरहार में छह, कैनुआ में चार और मझियारी आमद चायल में तीन अवैध ढेर मिले। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जब्त की गई बालू को डीएम और सक्षम न्यायालय के अग्रिम आदेशों तक स्थानीय थाना घूरपुर और लालापुर की पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया है। इसके साथ ही, अवैध भंडारण करने वाले माफियाओं और संबंधित भू-स्वामियों के खिलाफ खनन निरीक्षक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.