Prayagraj News: छापामारी में पकड़ा कटिया से चलता ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन
प्रयागराज, अगस्त 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करेली में कटिया मारकर दो जगहों पर ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन चला रहा था। करेली के जेई शिवम यादव और प्रवर्तन दल के प्रभारी शेषनाथ सिंह ने अपनी टीम के साथ पूरा मनोहर दास करेली में छापामारी की। वहां पर आरोपी छापामारी होते ही ताला बंद करके भाग निकला।बिजली विभाग ने जांच में पाया कि वह 12किलो वाट का बिजली चोरी कर रहा था। आरोपी युवक के खिलाफ विद्युत चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर लवकुश आश्रम के पास पांच किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी गई। यहां भी टीनशेड के आड़ में कटियामारी से ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.