Prayagraj News: छात्रों को मिलेगा साफ पानी, हर तीन महीने में होगी जांच
प्रयागराज, अगस्त 26 -- Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हजारों छात्र-छात्राओं को स्वच्छ पेयजल मिलेगा। विश्वविद्यालय परिसर में लगे वाटर कूलर, आरओ और अन्य जल शोधन उपकरणों से उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता की प्रत्येक तीन महीने में जांच के लिए विशेष समिति गठित की गई है। डीएसडब्ल्यू प्रो. सूर्य भान सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति में पर्यावरण विज्ञान केंद्र की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पुनीता पांडेय और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र अहीरवाल को सदस्य बनाया गया है। विश्वविद्यालय के अभियंता और एस्टेट मैनेजर भी समिति में सदस्य बनाए गए हैं। समिति हर तीन महीने में पेयजल की गुणवत्ता और उसकी पेययोग्यता का परीक्षण एवं मूल्यांकन करेगी। यदि किसी भी स्तर पर पानी की गुणवत्ता या पेययोग्यता में कोई कमी अथवा विसंगति मिलती है तो समिति इस संबंध में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.