Prayagraj News: छात्रों की गिरफ्तारी विधिविरुद्ध, निजी मुचलके पर रिहा
प्रयागराज, अक्टूबर 30 -- Prayagraj News: टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली के अनुसार एक अवसर दिए जाने की मांग को लेकर संघर्ष के दौरान गुरुवार को शिक्षा निदेशालय से हिरासत में लिए गए छात्रनेता आशुतोष पांडेय और अभिषेक शुक्ला को शुक्रवार को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने वैसे तो एक दर्जन छात्रों को हिरासत में लिया था लेकिन आशुतोष पांडेय और अभिषेक शुक्ला को सीजेएम न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का अनुरोध किया गया। न्यायालय ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए गिरफ्तारी को उचित नहीं माना। न्यायिक अभिरक्षा मंजूर करने से इनकार करते हुए न्यायालय ने दोनों छात्रों को मुचलका भरकर रिहा कर दिया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: एक दर्जन आंदोलनकारी हिरासत में, खाली कराया निदेशालय इसके पीछे कारण य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.