Prayagraj News: छात्रा पर मिर्च पाउडर फेंकने के मामले में केस दर्ज
प्रयागराज, सितम्बर 5 -- Prayagraj News: हनुमानगंज, संवाददाता। सरायइनायत क्षेत्र में स्कूल जा रही एक छात्रा पर दस दिन पहले बाइक सवार दो युवक लाल मिर्च का पाउडर फेंक कर फरार हो गए थे। आरोप है कि वही मनबढ़ युवक 25 दिन पहले छात्रा का गला काटने की धमकी भी दिए थे। दोनों घटनाओं की लिखित शिकायत पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस को दी थी किंतु पुलिस ने दोनों मामलों में कोई कार्रवाई नहीं की।परेशान पीड़िता की मां ने डीसीपी गंगानगर से शिकायत की। पुलिस उपायुक्त के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने अनिल जायसवाल एवं शिवम मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.