प्रयागराज, अगस्त 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज। विद्या वाहिनी विद्यालय के बाहर रोजाना लगने वाले जाम से परेशान 11वीं की छात्रा के एक पत्र ने यातायात पुलिस को हरकत में ला दिया। छात्रा समृद्धि यादव ने यातायात पुलिस को पत्र लिखकर स्कूल के बाहर जाम और उससे बच्चों को होने वाली परेशानी का उल्लेख करते हुए समाधान की मांग की थी। एसीपी ट्रैफिक निकिता श्रीवास्तव खुद टीम के साथ स्कूल पहुंचीं। उन्होंने छात्रा, अन्य विद्यार्थियों और स्कूल प्रबंधन से बातचीत कर समस्या का जायजा लिया। निरीक्षण में पाया गया कि सीएमपी डिग्री कॉलेज के पास अस्थायी बस अड्डा संचालित होने के कारण सड़क पर बसों और अन्य वाहनों का दबाव रहता है। बसों की अव्यवस्थित पार्किंग से स्कूल खुलने और छुट्टी के समय भारी जाम लग जाता है, जिससे बच्चों को सड़क पार करने और घर पहुंचने में काफी दिक्कत ...