Prayagraj News: छात्रावास पहुंचे डीएम, जाना व्यवस्थाओं का हाल
प्रयागराज, अगस्त 19 -- Prayagraj News: डीएम मनीष कुमार वर्मा बुधवार को सीडीओ हर्षिका सिंह के साथ विकास विद्यालय, आश्रम पद्धति, ईश्वर शरण आश्रम, अंबेडकर छात्रावास सलोरी का औचक निरीक्षण किया। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के बुधवार के अंक में 'सुविधाएं मिले तो सपने साकार कर सकेंगे छात्र', शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद अफसरों ने यहां की व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पीने के साफ पानी के लिए लगाए गए आरओ, नई टंकियों, छात्रावास के कमरों के निरीक्षण सहित पढ़ाई की गुणवत्ता को जानने के लिए छात्रों से संवाद किया। डीएम ने प्रधानाचार्य सहित विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने व उनकी अभिरुचि के अनुसार खेलकूद की गतिविधियों को भी नियमित रूप से कराये जाने के लिए कहा। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बलर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.