प्रयागराज, नवम्बर 7 -- Prayagraj News: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2027 की उत्तरकुंजी शनिवार को परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की वेबसाइट http//entdata.co.in पर जारी कर दी गई। सचिव राजेन्द्र प्रताप के अनुसार, किसी अभ्यर्थी को वेबसाइट पर उपलब्ध उत्तरमाला पर यदि कोई आपत्ति हो तो 13 नवंबर की शाम छह बजे तक ई-मेल के माध्यम से ऑनलाइन संज्ञान में ला सकता है। अभ्यर्थियों को आपत्ति से संबंधित साक्ष्य अपलोड करना अनिवार्य है। साक्ष्य उपलब्ध न कराने पर किसी भी आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा और उसे प्रथम दृष्टया निरस्त मान लिया जाएगा। आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। व्यकिगात, पत्राचार एवं मोबाइल आदि किसी अन्य माध्यम से कोई भी आपत्ति किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि एक नवंबर को...