Prayagraj News: छात्रवृत्ति का डाटा लंबित रखने पर जिम्मेदारी होगी तय
प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शैक्षिक सत्र 2026-27 में पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन से लेकर छात्रवृत्ति वितरण तक की प्रक्रिया के लिए संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है। इसके तहत कक्षा नौ और 10 के साथ ही कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने की प्रक्रिया निर्धारित समय के अनुसार पूरी की जाएगी। डाटा लंबित रखने पर अफसरों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामशंकर पटेल ने सभी शिक्षण संस्थानों और छात्र-छात्राओं से संशोधित समय-सारिणी के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है। संस्थानों को 15 अक्तूबर तक हार्ड कॉपी देनी होगी, जबकि 20 अक्तूबर तक बायोमेट्रिक कराना होगा। डीआईओएस को 23 अक्तूबर तक आवेदन को ऑनलाइन करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.