Prayagraj News: छह से 30 नवंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन
प्रयागराज, नवम्बर 4 -- Prayagraj News: जिले के अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को नवंबर का मुफ्त खाद्यान्न छह नवंबर से मिलना शुरू होगा। वितरण की प्रक्रिया 30 नवंबर तक चलेगी।अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किलो गेहूं और 21 किलोग्राम चावल, यानी कुल 35 किलो खाद्यान्न मुफ्त दिया जाएगा। वहीं, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं और तीन किलो फोर्टिफाइड चावल मिलेगा। इस तरह प्रत्येक यूनिट पर कुल पांच किलो खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। जिला आपूर्ति अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि जिन कार्डधारकों का अंगूठा ई-पॉस मशीन पर आधार प्रमाणीकरण के दौरान मैच नहीं होगा, उन्हें मोबाइल ओटीपी आधारित प्रॉक्सी व्यवस्था के माध्यम से 30 नवंबर को राशन दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kannauj News: राशन में गड़बड़ी या परेशानी पर जारी किए गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.