Prayagraj News: छह माह से गायब सफाई कर्मचारी निलंबित, जांच के आदेश
प्रयागराज, जुलाई 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज प्रमुख संवाददाता जिला पंचायत राज अधिकारी ने विकास खंड शृंगवेरपुर में तैनात सफाई कर्मचारी मनोज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच के लिए एडीओ पंचायत सोरांव को जांच अधिकारी नामित किया गया है।मनोज कुमार बीते छह माह से बिना किसी सूचना एवं अवकाश स्वीकृति के अपने तैनाती स्थल से अनुपस्थित चल रहे थे। इसके अलावा उन पर तैनाती ग्राम में निवास नहीं करने तथा विभाग की ओर से अलग-अलग तिथियों में जारी कारण बताओ नोटिसों का उत्तर या स्पष्टीकरण न देने का भी आरोप है। आदेश में कहा गया है कि कर्मचारी ने उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना की तथा कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन किया। निलंबन अवधि में मनोज कुमार का मुख्यालय विकास खंड सोरांव रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.