प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता जिले में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस पर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों की शिकायतों को लेकर राजस्व और पुलिस विभाग की टीमों ने कार्रवाई की। छह तहसीलों में कुल 28 शिकायतों का निस्तारण कराया गया। इस दौरान चकमार्ग, नाली, नवीन परती और अन्य सार्वजनिक उपयोग की जमीनों से अवैध कब्जे हटवाए गए। कई मामलों में मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को सुनने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई।डीएम के निर्देश पर आयोजित समाधान दिवस में उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने शिकायतों की सुनवाई की। प्रशासन की ओर से सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने के साथ ही रास्तों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की गई। तहसील कोरांव में छह शिकायतों का निस्तारण कराया गया। धर्मराज सिंह, हरिशंकर...